Monday, October 19th, 2026

58 वर्ष TI रमेश चंद्र की कोरोना से मौत, फेफड़ों में हुआ था गंभीर संक्रमण

मंदसौर
मंदसौर जिले के सुवासरा थाने में पदस्थ पुलिस निरीक्षक रमेश चंद गौड़ की कोरोना संक्रमण के चलते देर रात निधन हो गया। वे 58 वर्ष के थे। दिसंबर में उनकी तबीयत खराब हुई थी। जिसके बाद उन्हें इंदौर के अरविंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

एसपी सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि रमेश चंद गौड़ के बेटे कारोना संक्रमित हुए थे। वे स्वस्थ हो गए थे। इसके बाद रमेश चंद में कोरोना के लक्षण पाये गए। उन्हें इलाज के लिए इंदौर के अरविंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके फेकड़ों में संक्रमण ज्यादा हो गया था, वह नियंत्रित नहीं हो पा रहा था। इसके चलते रात में उनका निधन हो गया। एसपी ने कहा कि रमेश चंद जिला पुलिस के कर्मठ पुलिस अफसर थे। उनके निधन से पुलिस ने एक अच्छा अफसर खो दिया है। वे करीब डेढ़ साल से जिले में पदस्थ हुए थे। कुछ महीनों पहले ही उन्हें सुवासरा थाने की कमान दी गई थी।

 

Source : Agency

पाठको की राय